Home / Uttarakhand / कैबिनेट बैठक में नए मंत्रियों का स्वागत, पीएम मोदी के संदेश से मिली नई ऊर्जा

कैबिनेट बैठक में नए मंत्रियों का स्वागत, पीएम मोदी के संदेश से मिली नई ऊर्जा

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रीगणों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के साथ समन्वय और टीम भावना के साथ राज्य के विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी भी मंत्रिमंडल को दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह प्रेरणादायक संदेश राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा। कैबिनेट बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई और राज्यहित में आवश्यक निर्णयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्रिमंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *