Home / Uttarkashi / चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस बार यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा के संचालन से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय व्यापारियों, परिवहन संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। इन सुझावों को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टियां भी होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रा से पहले सभी आवश्यक निर्माण और व्यवस्थागत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके अलावा उच्चस्तरीय बैठकों के माध्यम से तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *