देहरादून।
उत्तराखंड का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को चारधाम यात्रा के उत्कृष्ट और नवाचारी प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित SKOCH Award से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान उन्हें 28 मार्च 2026 को SKOCH के 106वें समिट के दौरान India Habitat Centre में प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2024 की चारधाम यात्रा के दौरान सामने आई व्यवस्थागत चुनौतियों से lesson learn करते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। IG रेंज के अंतर्गत एक समर्पित कंट्रोल रूम के गठन का निर्णय किया गया, जिसकी जिम्मेदारी लोकजीत सिंह को सौंपी गई। सीमित समय में उन्होंने न केवल कंट्रोल रूम की स्थापना की, बल्कि अपनी टीम के साथ व्यापक स्तर पर तैयारियाँ भी प्रारंभ कर दीं। सरकार, शासन और पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 की चारधाम यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना एक बड़ी चुनौती थी। लोकजीत सिंह के नेतृत्व में कंट्रोल रूम ने systematic approach अपनाते हुए कई नए और प्रभावी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न चुनौतियों का dynamic और त्वरित समाधान किया गया। चारधाम यात्रा के दौरान धराली आपदा में रेस्क्यू कार्यों का प्रभावी समन्वय, पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्पन्न संवेदनशील परिस्थितियाँ, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के दौरान रेस्क्यू और निगरानी कार्य, जैसी गंभीर चुनौतियों को लोकजीत सिंह ने अपने नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता से कुशलतापूर्वक संभाला। उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर नहीं है जब लोकजीत सिंह को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मान मिला हो। इससे पूर्व उन्हें वर्ष 2021 में कोविड-19 प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य के लिए FICCI द्वारा Smart Policing Award से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2024 में चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए उन्हें राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किया गया था। लोकजीत सिंह की इस उपलब्धि को उत्तराखंड पुलिस के पेशेवर, संवेदनशील और तकनीक-आधारित कार्यसंस्कृति के रूप में देखा जा रहा है, जिसने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की एक सकारात्मक और सशक्त छवि प्रस्तुत की है।












