Home / Uttarakhand / चारधाम यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस

चारधाम यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस

देहरादून: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।
सरकार द्वारा सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण, पार्किंग व्यवस्थाओं में सुधार, और यात्रियों के लिए बेहतर आवास सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खास तौर पर पहाड़ी मार्गों पर संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी, हेल्प डेस्क और आपातकालीन सेवाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वैश्विक गैस संकट को ध्यान में रखते हुए इस बार यात्रा के दौरान वैकल्पिक ऊर्जा और संसाधनों के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा श्रद्धालुओं को न हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस बार उम्मीद की जा रही है कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचेंगे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को पहले से अधिक मजबूत और हाईटेक बनाने पर जोर दिया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *