देहरादून। जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोठी इछाड़ी रोड पर लालढांग के समीप हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को थाना कालसी से SDRF को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।nमौके पर पहुंचकर SDRF टीम ने देखा कि पिकअप वाहन खाई में गिरकर नदी किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और रोप (रस्सी) की मदद से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।bमृतक की पहचान अजय भाटी (26 वर्ष), पुत्र दिलेराम भाटी, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई है। SDRF टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।












