Home / Uttarakhand / दिल्ली एआई समिट गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून में एनएसयूआई का पुतला दहन

दिल्ली एआई समिट गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून में एनएसयूआई का पुतला दहन

देहरादून।
दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन में युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड में भी आक्रोश देखने को मिला। राजधानी देहरादून में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से एसलेहॉल चौक तक रैली निकालते हुए केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता शर्टलेस होकर सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान युवाओं ने युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने की यह नीति न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि देश के संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।
विकास नेगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो एनएसयूआई प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और एसलेहॉल चौक पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *