
देवाल। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब देवाल क्षेत्र में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सफल आयोजन का श्रेय मुख्य रूप से डॉ. दर्शन दानू को जाता है, जिनकी दूरदर्शिता और समाजसेवा की भावना ने इस शिविर को एक जनआंदोलन का रूप दे दिया। उनके प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की गहन जांच की, उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। इससे क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली, जो सामान्यतः स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में परेशान रहते हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सचिव संजय सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मनीष कोठियाल, कार्यक्रम कॉर्डिनेटर के.के. गुप्ता, वृजेश भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डी.डी. कुनियाल, खिलाप सिंह, पिंकी राही, नरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र कोटड़ी, रूप सिंह, ग्राम प्रधान मिश्रा, आशा धपोला, सुरेंद्र सिंह रावत, डॉ. दर्शन मेहरा, पान सिंह तूलेरा, देवेंद्र दानू, अरविंद भंडारी, रणजीत सिंह, प्रदीप दानू (क्षेत्र पंचायत), बीरे, पान सिंह परिहार, धन सिंह बिष्ट, दिलमणी जोशी और मोहन सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।













