देहरादून: गुदा एवं पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा 29 मार्च को देहरादून में एक फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और आधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।bक्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, यहां बवासीर (पाइल्स), भगंदर (फिस्टुला), फिशर और कब्ज जैसी समस्याओं का आधुनिक और सुरक्षित तरीके से उपचार किया जाता है। वर्तमान समय में अनियमित खान-पान, फास्ट फूड का बढ़ता चलन और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत के कारण पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन समस्याओं को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में यह गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में समय रहते सही जांच और उपचार बेहद जरूरी है।
जनता पाइल्स क्लिनिक में मरीजों को आयुर्वेदिक एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति के संयोजन से इलाज दिया जाता है। इसके तहत दवाइयों के साथ-साथ डाइट प्लान, लाइफस्टाइल में सुधार और जरूरत पड़ने पर लेज़र व मिनिमल सर्जरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
क्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि कई मामलों में मरीजों को बिना ऑपरेशन के भी राहत दी जा रही है और उपचार प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित व गोपनीय रखी जाती है। साथ ही, लोगों को कब्ज से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
क्लिनिक ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को गुदा में दर्द, खून आना, सूजन या कब्ज जैसी समस्याएं हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।












