Home / Uttarakhand / देहरादून में CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले—पर्यटन में उत्तराखंड बना नई मिसाल

देहरादून में CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले—पर्यटन में उत्तराखंड बना नई मिसाल

देहरादून। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधे संवाद का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से समाज के उन प्रेरणादायी व्यक्तियों को पहचान मिलती है, जो अपने कार्यों से राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम मिला है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से शीतकालीन पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को “ऑल-सीजन टूरिज्म हब” बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसके तहत विभिन्न पर्यटन स्थलों का विकास, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और नए पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी ‘मन की बात’ के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला मंच बताया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *