Home / Uttarakhand / बंगाल की परिवर्तन महासभा में गरजेंगे सीएम धामी, नॉर्थ 24 परगना में कल बड़ी रैली

बंगाल की परिवर्तन महासभा में गरजेंगे सीएम धामी, नॉर्थ 24 परगना में कल बड़ी रैली

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली भाजपा की परिवर्तन महासभा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। कल नॉर्थ 24 परगना जिले में आयोजित होने वाली इस विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री धामी भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यह परिवर्तन महासभा आयोजित की जा रही है। इस रैली के जरिए पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेगी। भाजपा नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नॉर्थ 24 परगना में आयोजित होने वाली इस सभा में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी का मानना है कि इस परिवर्तन महासभा के माध्यम से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल को और तेज किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी अपने संबोधन में केंद्र और राज्य की नीतियों के साथ-साथ भाजपा के विकास एजेंडे को जनता के सामने रख सकते हैं।
गौरतलब है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करने और जनसमर्थन बढ़ाने के लिए लगातार बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह रैली भी बंगाल की सियासत में नई हलचल पैदा कर सकती है और राजनीतिक हलकों की नजरें इस सभा पर टिकी हुई हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *