Home / Uttarakhand / “बहुगुणा जी को नमन: सेवा और सादगी के प्रतीक को श्रद्धांजलि”

“बहुगुणा जी को नमन: सेवा और सादगी के प्रतीक को श्रद्धांजलि”

देहरादून।
भारतीय राजनीति में सादगी, दूरदर्शिता और जनसेवा की मिसाल कायम करने वाले हिमालय पुत्र व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर आज प्रदेशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजधानी देहरादून स्थित MDDA कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राजपुर विधायक खजान दास और मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने स्वर्गीय बहुगुणा जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम माना और अपने कार्यों से जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनके आदर्श, विचार और जनसेवा का दृष्टिकोण आज भी राजनीतिक जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उनके सिद्धांतों पर चलने और राजनीति को सेवा भाव के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा का योगदान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *