Home / Uttarakhand / विराट हिंदू सम्मेलन में सीएम धामी का संदेश: यह आयोजन नहीं, हिंदू चेतना का महापर्व है

विराट हिंदू सम्मेलन में सीएम धामी का संदेश: यह आयोजन नहीं, हिंदू चेतना का महापर्व है

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के बालावाला क्षेत्र में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिंदू समाज पूरी तरह जागृत है और अपनी धर्म-संस्कृति के प्राचीन वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संगठित रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में इस प्रकार के आयोजन हो रहे हैं, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि विविधताओं से भरे भारत में संघ ने भेदभाव से ऊपर उठकर एकात्मता की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, ऑपरेशन कालनेमी और समान नागरिक संहिता जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना है। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला, पार्षद प्रशांत खरोला सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे !

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *