देहरादून:
उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शीशपाल गुसाईं को “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 03 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:00 बजे प्रेस क्लब सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब परिवार की ओर से श्री गुसाईं को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि श्री गुसाईं का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि यह पूरे पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य, पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे, जहां श्री गुसाईं के साहित्यिक कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रेस क्लब की ओर से सभी सदस्यों को इस विशेष अवसर पर आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा सकें।












