Home / Uttarakhand / सीएम धामी के शॉट से हुआ प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

सीएम धामी के शॉट से हुआ प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट बॉल पर शानदार शॉट लगाकर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। उनके इस शॉट के साथ ही पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों, पत्रकारों और खेल प्रेमियों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन पत्रकारों और समाज के बीच खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पत्रकारों और अन्य प्रतिभागियों के बीच खेल कौशल को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *