देहरादून, 01 अप्रैल 2026।
विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए THE IMMIGRATION GURUS Pvt. Ltd. (TIG) एक मजबूत और भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में उभर कर सामने आया है। पिछले एक दशक में TIG ने 12,000 से अधिक छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से जोड़ते हुए उत्तर भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। करनाल स्थित मुख्यालय के साथ नवांशहर और इंद्री में सक्रिय TIG, छात्रों को कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में पढ़ाई के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्था की खास बात यह है कि यह केवल स्टडी वीजा तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के दीर्घकालिक करियर निर्माण पर फोकस करती है।

संस्थान के प्रवक्ता धीरज गांधी के अनुसार, “हमारा उद्देश्य छात्रों को सिर्फ विदेश भेजना नहीं, बल्कि उन्हें एक सफल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है। 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ हमारे मजबूत संबंध छात्रों को बेहतर अवसर दिलाने में सहायक हैं।” उन्होंने बताया कि TIG पारदर्शिता, नैतिकता और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के सिद्धांतों पर काम करता है। संस्थान की 1:1 काउंसलिंग प्रक्रिया इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसमें हर छात्र की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, रुचि और करियर लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सही दिशा दी जाती है। यही वजह है कि संस्था की सफलता दर लगातार बेहतर बनी हुई है और छात्रों व अभिभावकों के बीच भरोसा मजबूत होता जा रहा है। TIG द्वारा छात्रों को स्टडी वीजा काउंसलिंग, IELTS और PTE जैसी भाषा परीक्षाओं की तैयारी, यूनिवर्सिटी और कोर्स चयन, एडमिशन प्रक्रिया, वीजा फाइलिंग और प्री-डिपार्चर गाइडेंस जैसी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा, संस्था डिपेंडेंट और टूरिस्ट वीजा सेवाएं भी प्रदान करती है, जिससे पूरी प्रक्रिया सरल और सहज बन जाती है।
पिछले 10 वर्षों में TIG ने न केवल छात्रों को वैश्विक शिक्षा से जोड़ा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया है। बदलते दौर में सही मार्गदर्शन की जरूरत को समझते हुए TIG लगातार छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने का काम कर रहा है।












