Home / Uttarakhand / PM दौरे से पहले हाई अलर्ट पर देहरादून, IG बोले— सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं

PM दौरे से पहले हाई अलर्ट पर देहरादून, IG बोले— सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं

देहरादून। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून को पूरी तरह सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक और बहुस्तरीय इंतजाम किए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे। कार्यालय आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, तैयारियों की समीक्षा के बाद आईजी गढ़वाल ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को 360 डिग्री नजरिये से चाक-चौबंद किया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए न केवल स्थानीय पुलिस बल्कि निकटवर्ती राज्यों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है। इस दौरान हजारों पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी (PAC) की भी तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और वीवीआईपी रूट को पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक प्रभावी और स्मार्ट ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है। मुख्य मार्गों पर वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। आईजी गढ़वाल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *