देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “ऑपरेशन सिंदूर” वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन 10 मई 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वेचौक, देहरादून में सुबह 10:30 बजे से होगा। कार्यक्रम में देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एवं मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टंडन शामिल होंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड की डॉ. गीता खन्ना मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्रिगेडियर के.जी. बहल, वरिष्ठ समाज सेविका डॉ. सोनिया आनंद रावत, सिविल डिफेंस देहरादून के डिप्टी कंट्रोलर एस.के. साहू, वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल और रवि पंवार भी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य वीर सैनिकों के सम्मान के साथ-साथ समाज में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील खान सहित सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने आमजन से भी कार्यक्रम में पहुंचकर वीर सैनिकों का सम्मान बढ़ाने की अपील की है







