Home / Uttarakhand / सचिवालय में ‘हिमालयन कप 2026’ का भव्य आगाज, पहले दिन खेले गए 12 रोमांचक मुकाबले

सचिवालय में ‘हिमालयन कप 2026’ का भव्य आगाज, पहले दिन खेले गए 12 रोमांचक मुकाबले

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में खेल भावना, आपसी समन्वय और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “प्रथम अंतर सचिवालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता – हिमालयन कप 2026” का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। लीग चरण के अंतर्गत कुल 8 टीमों के बीच 12 रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री हेमराज बिष्ट ‘बजरंगी’ (उपाध्यक्ष/राज्य मंत्री, उत्तराखंड खेल परिषद) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सचिवालय जैसे व्यस्त प्रशासनिक वातावरण में खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।

सचिवालय में खेलों का महाकुंभ शुरू, ‘हिमालयन कप 2026’ के भव्य आगाज ने बढ़ाया रोमांच

उद्घाटन समारोह में सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश जोशी, महासचिव श्री राजेंद्र रतूड़ी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री जीतमणि पैन्यूली, अतुल परमार, दीपक बिष्ट, ललित जोशी और दिव्यांशु डोभाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सचिवालय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राकेश मेहर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कोर्ट पर पूरा दमखम दिखाया। मैचों के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की भूमिका भी सराहनीय रही, जिसमें श्री नरेंद्र चौहान, सुश्री सपना रावत, सुश्री कीर्ति थापा और नेहाराज शामिल रहे।

सचिवालय के खिलाड़ियों में दिखा गजब का जोश, ‘हिमालयन कप 2026’ में खेल भावना का शानदार नज़ारा

कार्यक्रम के दौरान श्री महेश धर्मशक्तु, श्री शीशपाल रावत, वीरेंद्र पंवार, सतवीर सजवान, सुधांशु राणा, प्रियांशु आहूजा, वीरेंद्र रावत और रणजीत रावत सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। लीग चरण के मुकाबलों के बाद अब प्रतियोगिता नॉकआउट दौर की ओर बढ़ चुकी है। सचिवालय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राकेश मेहर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, रेफरी पैनल, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।सचिवालय में खेलों का बढ़ा रोमांच,

सचिवालय में खेलों का बढ़ा रोमांच, ‘हिमालयन कप 2026’ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम और टीम स्पिरिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *