Home / Uttarakhand / कुमाऊँ को मिला आधुनिक मीडिया हब का तोहफा, 6.75 करोड़ के मीडिया सेंटर से पत्रकारिता को मिलेगी नई ताकत

कुमाऊँ को मिला आधुनिक मीडिया हब का तोहफा, 6.75 करोड़ के मीडिया सेंटर से पत्रकारिता को मिलेगी नई ताकत

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड की पत्रकारिता को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास किया। इसे प्रदेश में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

यह मीडिया सेंटर केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस एक मजबूत मंच साबित होगा। यहां आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्टूडियो, हाई-स्पीड इंटरनेट, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन और दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास, सम्मान और जनसेवा का मजबूत संदेश… हल्द्वानी से कुमाऊँ को मिली नई सौगात।

अब कुमाऊँ क्षेत्र के पत्रकारों को कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने के साथ-साथ समाचार संकलन और प्रसारण में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है, ताकि आकस्मिक निधन या गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकार परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

हल्द्वानी में बनने जा रहा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर… अब कुमाऊँ की पत्रकारिता को मिलेगी नई पहचान और नई ताकत।

साथ ही अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू की गई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन देने की व्यवस्था भी की गई है।
माना जा रहा है कि यह मीडिया सेंटर हल्द्वानी को कुमाऊँ का प्रमुख मीडिया हब बनाने के साथ उत्तराखण्ड में आधुनिक, पारदर्शी और सशक्त पत्रकारिता को नई पहचान देगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास… पत्रकारिता के नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत।
Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *