Home / Uttarakhand / सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलबीर राम बने प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलबीर राम बने प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

देहरादून में आयोजित प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन, उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य श्री बलबीर राम को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से श्री बलबीर राम को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। संगठन को मजबूत बनाने तथा जिला पंचायत सदस्यों के अधिकारों और हितों की आवाज को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर श्री बलबीर राम ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश भर के जिला पंचायत सदस्यों के हितों की रक्षा और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर सवाड़ वार्ड सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *