Home / Uttarakhand / अमित शाह के दौरे पर टिप्पणी का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन

अमित शाह के दौरे पर टिप्पणी का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। दौरे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Harak Singh Rawat द्वारा दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरक सिंह रावत ने अमित शाह के दौरे का स्वागत करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Kamlesh Raman ने कहा कि कांग्रेस को अमित शाह के दौरे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। कमलेश रमन ने तंज कसते हुए कहा कि हरक सिंह रावत को सबसे पहले अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था की जमकर अनदेखी हुई और प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करने का काम भी किया गया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का उत्तराखंड की संस्कृति, बोली और भाषा से गहरा लगाव है। इसी कारण समय-समय पर केंद्र के नेता प्रदेश का दौरा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह जब भी उत्तराखंड आते हैं, प्रदेश के लिए विकास से जुड़ी बड़ी सौगातें देकर जाते हैं।
कमलेश रमन ने स्पष्ट किया कि ऐसे में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार और उसके नेताओं के दौरों पर सवाल उठाना न केवल अनुचित है, बल्कि राजनीतिक हताशा को भी दर्शाता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *