देहरादून। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करता है। यह त्योहार समाज में सौहार्द, सद्भाव और आपसी सम्मान को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों, भाइयों और बहनों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेश गोदियाल ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग होली को हर्षोल्लास, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि रंगों का यह पर्व हर परिवार के जीवन में खुशियों के नए रंग भरेगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के लिए आनंद, उत्साह और खुशहाली लेकर आए।












