Home / Uncategorized / एडिटेड होली वीडियो पर कांग्रेस का विरोध, SP सिटी को सौंपा शिकायती ज्ञापन

एडिटेड होली वीडियो पर कांग्रेस का विरोध, SP सिटी को सौंपा शिकायती ज्ञापन

देहरादून।
हाल ही में 26 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के एक वीडियो को कथित रूप से गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस वीडियो को फेसबुक के माध्यम से दुर्भावनापूर्ण तरीके से फैलाया गया, जिससे पार्टी और एक महिला नेता की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसी के विरोध में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता SP सिटी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने SP सिटी को शिकायती ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि एक फेसबुक पेज वसूली अभियान मोर्चा द्वारा पहले भी कांग्रेस के खिलाफ फर्जी और AI से बनाए गए वीडियो को लेकर शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने के कारण अब फिर से होली मिलन कार्यक्रम के वीडियो को एडिट कर गलत मंशा से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे एक महिला की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
वहीं SP सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कांग्रेस जनों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर पुलिस को सूचित किया जाएगा और तथ्यों की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *