Home / Uttarakhand / ऋषिकेश में होटल पर छापा: जुआ पार्टी का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार, होटल सील

ऋषिकेश में होटल पर छापा: जुआ पार्टी का भंडाफोड़, 40 गिरफ्तार, होटल सील

देहरादून/ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में चल रही जुआ पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो कथित रूप से जुए में शामिल थे। पुलिस को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, नकदी, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। बरामद सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि होटल में संगठित तरीके से जुआ संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। वहीं, होटल मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई भी सामने आई है। लापरवाही पाए जाने पर आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दून पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *