Home / Uttarakhand / “शिक्षा निदेशालय में बवाल, निदेशक पर जानलेवा हमला”

“शिक्षा निदेशालय में बवाल, निदेशक पर जानलेवा हमला”

देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विवाद के दौरान हंगामा हो गया। बैठक के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उनके चेहरे और सिर पर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी परिसर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर विवाद हुआ था। निदेशक के अनुसार प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जा चुका है, फिर भी समर्थकों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात नियंत्रित किए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *