Home / Uttarakhand / उत्तराखंड में फिर मौसम का कहर, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड में फिर मौसम का कहर, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने 24 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने से सड़क यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 80 से अधिक सड़कें बाधित हुई हैं, जिससे कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी पर्वतीय जिलों में बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *