देहरादून | 25 फरवरी
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय सभागार में बुधवार देर शाम तक चली बैठक का समापन हुआ। बैठक में अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि शीघ्र ही मंदिर समिति की बजट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों के लिए आवश्यक बजट प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्रद्धांजलि
समीक्षा बैठक से पूर्व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं बीकेटीसी सदस्य दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया। यात्रा तिथियां व व्यवस्थाएं
अध्यक्ष ने बताया कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से होगा। इसी दिन परंपरानुसार श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट: 22 अप्रैल
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट: 23 अप्रैल
यात्रा से पूर्व बीकेटीसी का कार्यालय आईएसबीटी ऋषिकेश के समीप पर्यटन विभाग के रजिस्ट्रेशन भवन में स्थापित किया जाएगा।

मुख्य बिंदु
धामों में सरल व सुगम दर्शन व्यवस्था, पूजा प्रबंधन
मंदिर परिसरों का सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन
यात्री विश्रामगृहों का रखरखाव, आवास, पेयजल, विद्युत आपूर्ति व स्वच्छता सुरक्षा, पार्किंग व आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर. निर्धारित सीमा के अंतर्गत मोबाइल फोन, वीडियो-फोटो/रील पर प्रतिबंध प्राथमिक चिकित्सा, सूचना केंद्र व सहायता डेस्क प्रभावी संचालन पालीथिन पर सख्त रोक और नियमित निरीक्षण मंदिर समिति की वेबसाइट, दर्शन पंक्ति, पूजा कार्यालय एवं ऑनलाइन पूजा बुकिंग का उच्चीकरण बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने जानकारी दी कि अधिकारियों ने 16 फरवरी को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। अधिकांश कार्य अंतिम चरण में हैं और शेष शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे।
उपस्थिति
बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण सहित सदस्यगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि समुचित तैयारियों से इस वर्ष की यात्रा सुचारु एवं श्रद्धालु-अनुकूल होगी।








