Home / Uttarakhand / जयकारों के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

जयकारों के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

रुद्रप्रयाग से एक बड़ी आस्था से जुड़ी खबर सामने आई है। शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली विधि-विधान और भव्य पूजा-अर्चना के साथ केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है।
डोली यात्रा के शुभ अवसर पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा केदार के जयकारों से पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। डोली प्रस्थान के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के उद्घोष के साथ इस पावन यात्रा के साक्षी बने। मान्यता है कि शीतकाल के दौरान भगवान केदारनाथ की पूजा उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में की जाती है और ग्रीष्मकाल शुरू होते ही पंचमुखी डोली के साथ भगवान केदारनाथ अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करते हैं। अब 22 अप्रैल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ भी पूर्ण रूप से हो जाएगा।
प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *