Home / Uttarakhand / देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का राजभवन में सम्मान

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का राजभवन में सम्मान

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राजभवन के लोक भवन में “महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागियों को सम्मान प्रदान किया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर भी विचार साझा किए गए। महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की असली शुरुआत घर से होती है। उन्होंने कहा कि जब परिवार और समाज महिलाओं को बराबरी का सम्मान और अवसर देते हैं, तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव हो पाता है।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई प्रेरणादायक उदाहरण भी सामने आए, जहां महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और सम्मानित महिलाएं मौजूद रहीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *