नैनीताल, काशीपुर, हल्द्वानी, टिहरी, उत्तरकाशी और रामनगर के न्यायालयों को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद अब देहरादून जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 11 बजे जिला न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालय को बम से उड़ाने की बात की गई है। मेल कथित तौर पर पाकिस्तान और एलटीटीई (LTTE) के नाम से भेजा गया है।
धमकी भरा मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया वहीँ अधिवक्ताओं और फिलहाल कर्मचारियों में दहशत का माहौल है । सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि कल ही बार काउंसिल के चुनाव संपन्न हुए हैं, और चुनाव के वक्त बाद इस तरह के धमकी भरे मेल सामने आने से कई सवालीय निशान खड़े होने लगे हैँ फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। अभी यह मेल सच में क्या किसी आतंकवादी संगठन से आए हैं या फिर चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी के द्वारा इस तरह का मजाक किया जा रहा है यह जांच का विषय है











