उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी दून ने बार और रेस्टोरेंट्स पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में देर रात तक खुले रहने वाले और नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
हाल ही में हुई चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कई बार और रेस्टोरेंट्स को निर्धारित समय के बाद संचालित होते पाया। राजपुर क्षेत्र में स्थित कुछ प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ चालान और कानूनी कार्यवाही की गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक: कई बार तय समय सीमा के बाद खुले मिले नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई
लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच तेज
यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब शहर में बार और क्लबों से जुड़े विवाद और घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में एक बार से जुड़े विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत ने पूरे प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
एसएसपी ने साफ कहा है कि राजधानी में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा” नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी” पुलिस अब नियमित रूप से रात में चेकिंग अभियान चलाएगी और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों की निगरानी और सख्त कर दी गई है।








