Home / Uttarakhand / देहरादून: डाट काली मंदिर में आज दर्शन बंद, 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा; सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

देहरादून: डाट काली मंदिर में आज दर्शन बंद, 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा; सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

देहरादून। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए राजधानी देहरादून स्थित प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 14 अप्रैल तक मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। डाट काली मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण वीवीआईपी मूवमेंट का अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए मंदिर क्षेत्र को अस्थायी रूप से आम जनता के लिए बंद किया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आज देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सख्त किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि तक मंदिर न पहुंचें और सहयोग बनाए रखें। साथ ही वैकल्पिक रूप से अन्य मंदिरों में दर्शन करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे के बाद स्थिति सामान्य होने पर मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *