Home / Uttarakhand / देहरादून में किन्नर समाज को ₹5100 देने के फैसले पर समर्थन, सियासत भी गरमाई

देहरादून में किन्नर समाज को ₹5100 देने के फैसले पर समर्थन, सियासत भी गरमाई

देहरादून:
देहरादून नगर निगम की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा किन्नर समाज को बधाई राशि के रूप में ₹5100 देने का फैसला लिया गया था। अब इस फैसले को किन्नर समाज का खुलकर समर्थन मिल गया है।
इस निर्णय के बाद किन्नर समाज में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि यह कदम उनके सम्मान और सामाजिक पहचान को मजबूती देने वाला है। उनका मानना है कि पहली बार किसी स्थानीय स्तर पर इस तरह से उनके अधिकारों और गरिमा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने मेयर के इस फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और मुख्यधारा में उनकी भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, इस मुद्दे पर अब सियासत भी तेज हो गई है। राज्य मंत्री रजनी रावत ने इस फैसले का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यदि मेयर इस निर्णय को वापस नहीं लेते हैं, तो वह इस मामले को हाई कोर्ट तक ले जाएंगी। ऐसे में एक ओर जहां किन्नर समाज इस फैसले से खुश नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। अब देखना होगा कि यह मामला आगे किस दिशा में जाता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *