देहरादून। राजधानी देहरादून के कोर्ट रोड स्थित चौपाल कार्यालय में बुधवार को INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। दीन दयाल पार्क के पास हुए इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में सहयोगी दलों के बीच लगातार संवाद और समन्वय बेहद जरूरी है। हरीश रावत ने सत्तारूढ़ दल पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए विपक्षी दलों का एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह एक अनौपचारिक बैठक थी, लेकिन आने वाले समय में प्रदेशभर में इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, जन मुद्दों को उठाने और आगामी चुनावों में साझा रणनीति बनाने पर भी चर्चा की।







