Home / Uttarakhand / मेधावी छात्रों से बोले सीएम धामी: मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता

मेधावी छात्रों से बोले सीएम धामी: मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता

देहरादून।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दूरभाष के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी मेहनत की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ के इशांत कोठारी, जी.बी. पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना की भूमिका तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के योगेश जोशी से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, भूरारानी की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार की वंशिका से भी वार्ता कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं इस मुकाम तक पहुंचते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और निरंतर आगे बढ़ते हुए राज्य व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और मेधावी छात्रों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *