हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज हरिद्वार दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 427 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।bयह कार्यक्रम राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत करीब 312 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं का शिलान्यास और लगभग 115 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण प्रस्तावित है। कार्यक्रम हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित किया जाएगा, जहां केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वे एक जनसभा को संबोधित कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डालेंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री करीब सवा चार घंटे तक हरिद्वार में रहेंगे और इस दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में Pushkar Singh Dhami, Gurmit Singh सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।












