Home / Uttarakhand / गुड गवर्नेंस का चेहरा बने धामी, 2027 चुनाव उन्हीं के नाम!

गुड गवर्नेंस का चेहरा बने धामी, 2027 चुनाव उन्हीं के नाम!

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है। इसी बीच Pushkar Singh Dhami को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संकेत दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नितिन नवीन मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने गुड गवर्नेंस मॉडल से जनता का विश्वास जीता है और वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए एक मजबूत प्रशासनिक छवि बनाई है। यही कारण है कि पार्टी आगामी 2027 चुनाव को धामी के नेतृत्व में लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन और धार्मिक यात्रा व्यवस्थाओं में जो सुधार हुआ है, वह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व का परिणाम है। साथ ही, कानून व्यवस्था और निवेश के क्षेत्र में भी राज्य ने नई पहचान बनाई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा अब “चेहरे पर चुनाव” की रणनीति अपनाते हुए धामी को ही मुख्य चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी। इससे पार्टी को युवा नेतृत्व और स्थिर शासन की छवि का लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं विपक्ष इस रणनीति पर सवाल उठाते हुए सरकार की नीतियों पर निशाना साध रहा है, लेकिन भाजपा का दावा है कि जनता विकास के आधार पर ही निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *