Home / Uttarakhand / उत्तराखंड में SIR अभियान शुरू: 8 जून से घर-घर जाएंगे BLO, घर पर नहीं मिले तो हो सकती है परेशानी!

उत्तराखंड में SIR अभियान शुरू: 8 जून से घर-घर जाएंगे BLO, घर पर नहीं मिले तो हो सकती है परेशानी!

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सत्यापन को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 29 मई से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 जून से बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है। BLO प्रत्येक घर पहुंचकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे और आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी करेंगे।  यदि किसी घर पर संबंधित मतदाता नहीं मिलता है, तो BLO दोबारा विजिट कर सकते हैं। लगातार अनुपस्थित रहने या आवश्यक जानकारी उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित नाम पर आपत्ति दर्ज हो सकती है या जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। इसलिए सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे सत्यापन के दौरान घर पर मौजूद रहें और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस अभियान से फर्जी और डुप्लीकेट नाम हटाने में मदद मिलेगी और मतदाता सूची अधिक पारदर्शी बनेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *