Home / Uttarakhand / गैरसैंण पहुंचीं कुमारी सैलजा, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

गैरसैंण पहुंचीं कुमारी सैलजा, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

चमोली/गैरसैंण।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को गैरसैंण पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। चार जून को प्रस्तावित राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुमारी सैलजा गैरसैंण पहुंचीं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की।

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

बताया गया कि कुमारी सैलजा ने इससे पहले पौड़ी में सभा स्थल का निरीक्षण किया था, जिसके बाद वह एक दिवसीय प्रवास पर गैरसैंण पहुंचीं। मंगलवार सुबह उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और संगठन की तैयारियों की समीक्षा की।

इसके बाद अल्मोड़ा रवाना होते समय गैरसैंण मुख्य तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं चमोली जिले के आदिबदरी मंदिर पहुंचकर कुमारी सैलजा ने पूजा-अर्चना भी की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेगा।

वीरों की धरती पर शहीदों और महानायकों को नमन…
सम्मान सिर्फ फूलों का नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और बलिदान की विरासत का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *