Home / Uttarakhand / हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अपील, 15 अगस्त तक घर-घर फहराएं तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अपील, 15 अगस्त तक घर-घर फहराएं तिरंगा

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव से शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ने और 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के महत्व को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य किया है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता और युवा तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे हैं। देहरादून में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जबकि अगले दो दिनों में जिला मुख्यालय स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे।

भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से अपील की कि 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *