Home / Uttarakhand / होलिका दहन को लेकर उत्साह, भद्रा के कारण रात 12:30 बजे बाद ही शुभ मुहूर्त

होलिका दहन को लेकर उत्साह, भद्रा के कारण रात 12:30 बजे बाद ही शुभ मुहूर्त

देहरादून।
राजधानी देहरादून में होलिका दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में होलिका की पूजा-अर्चना की जा रही है, वहीं बाजारों में भी होली पर्व को लेकर रौनक बनी हुई है। रंग, गुलाल और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इस बार होलिका दहन की तिथि और मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच विशेष चर्चा है। इस विषय में जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य बालकृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में पड़ रही है, जबकि शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन प्रदोष काल में ही किया जाना शुभ माना गया है। उन्होंने बताया कि इस बार पूर्णिमा तिथि आज से प्रारंभ हो रही है और कल चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ग्रहण काल के कारण इस दौरान होलिका पूजन संभव नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि पूर्णिमा प्रदोष काल में भद्रा के साथ हो, तो भद्रा के उच्चकाल (मुखकाल) को छोड़कर ही होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत माना जाता है।
पंचांग के अनुसार भद्रा काल रात 12:30 बजे के बाद समाप्त हो रहा है। ऐसे में शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन का शुभ समय रात 12:30 बजे के बाद ही रहेगा। ज्योतिषाचार्य ने लोगों से अपील की है कि परंपरा और शास्त्रों के अनुसार ही होलिका दहन कर पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *