Home / Uttarakhand / देहरादून में CM धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, बोले— समाज को जागरूक करने वाली सशक्त फिल्म

देहरादून में CM धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, बोले— समाज को जागरूक करने वाली सशक्त फिल्म

देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस दौरान उनके साथ कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा समाज में हो रही संवेदनशील और गंभीर घटनाओं को उजागर करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्में न केवल सच्चाई को सामने लाती हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके साथ ही सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए भी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।
उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) को एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे समाज में समानता, न्याय और पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है, जिसके माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है। इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आम जनता से भी संवाद किया और फिल्म के विषय पर अपने विचार साझा किए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *