Home / Uttarakhand / अब RTO में मिलेगा हाईटेक अनुभव, देहरादून में डिजिटल ई-लॉबी शुरू

अब RTO में मिलेगा हाईटेक अनुभव, देहरादून में डिजिटल ई-लॉबी शुरू

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने डिजिटल सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहरादून स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) में “हाईटेक डिजिटल ई-लॉबी” का शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक सुविधा का लोकार्पण प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार “डिजिटल इंडिया” के विजन को तेजी से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार जनसुविधाओं को पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि “हाईटेक डिजिटल ई-लॉबी” के माध्यम से आम नागरिकों को परिवहन सेवाओं से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं तेज एवं आसान तरीके से मिल सकेंगी। इससे लोगों का समय बचेगा और कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर और स्मार्ट सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आम लोगों को सरकारी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *