Home / Uttarakhand / ठगी मामले में साजिश की आशंका: गणेश गोदियाल ने की गहन जांच की मांग

ठगी मामले में साजिश की आशंका: गणेश गोदियाल ने की गहन जांच की मांग

देहरादून:
उत्तराखंड में सामने आए कथित ठगी के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस पूरे प्रकरण में गंभीर साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है।
देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान गोदियाल ने कहा कि पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस मामले से पहले उनके खिलाफ किस प्रकार की साजिशें रची गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन लोगों ने पैसे दिए और किन नामों पर ये लेन-देन हुआ। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क या साजिश हो सकती है। गोदियाल के अनुसार, “जिसने पैसे लिए, उसने किस नाम पर लिए और जिसने दिए, उसने किस उद्देश्य से दिए—इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि इस तरह का षड्यंत्र केवल किसी एक नेता के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ भी हो सकता है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच बेहद जरूरी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले समय में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *