Home / Uncategorized / देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर संकट, व्यापार मंडल की बैठक; जरूरत पड़ी तो सीएम से करेंगे मुलाकात

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर संकट, व्यापार मंडल की बैठक; जरूरत पड़ी तो सीएम से करेंगे मुलाकात

देहरादून: राजधानी देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे पर बुधवार (11 मार्च 2026) को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार हो रही कमी पर गंभीर चिंता जताई। उनका कहना था कि सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। कई व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने तक की नौबत आ सकती है।bबैठक के दौरान दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य पंकज मैसोंन किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनसे फोन पर बातचीत कर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। फोन पर बातचीत के दौरान पंकज मैसोंन ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसायियों से अपील की कि फिलहाल जितना संभव हो कम से कम गैस सिलेंडर का उपयोग करें और वैकल्पिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर भी ध्यान दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि अगले दो से तीन दिनों में स्थिति सामान्य नहीं होती है तो व्यापार मंडल के पदाधिकारी सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या उनके सामने रखेंगे।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य होगी, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित नहीं होगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *