देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में मंगलवार को उस समय माहौल गर्मा गया जब सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने संगठित होकर पदयात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। इसके साथ ही विरोध स्वरूप पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश की मातृशक्ति अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आकर आवाज उठा रही है। यह लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है कि महिलाएं अब अपने हक के लिए सड़कों पर उतर रही हैं। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में रखा।







