देहरादून। राजधानी देहरादून में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़े खेल आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब की ओर से पुरुष एवं टी-20 कॉर्पोरेट चैंपियनशिप ‘कुबेर कप सीजन-1’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से कॉर्पोरेट जगत और खेल प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने की पहल की गई है। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने आधिकारिक घोषणा करते हुए टूर्नामेंट का पोस्टर और नियमावली जारी कर दी है।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को चार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम को कम से कम चार ग्रुप मैच खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के मुकाबले कुंवावाला स्थित क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।
विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपये
टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी पुरस्कार राशि है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी-मेडल प्रदान किए जाएंगे। वहीं उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी-मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए भी आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
20 टीमों के बीच होगा मुकाबला, 75 हजार रुपये एंट्री फीस
आयोजकों ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए 75,000 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया है। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों को शामिल किया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

खिलाड़ियों की आयु और अनुभव को लेकर तय किए गए नियम
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए आयु संबंधी नियम भी निर्धारित किए गए हैं। खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 26 वर्ष (26+) होना अनिवार्य है। प्रमाणित नौकरीपेशा खिलाड़ियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक नहीं रखी गई है। वहीं पेट्रोल/सीनियर खिलाड़ियों के लिए 3 वर्ष तथा बाहरी स्तर के खिलाड़ियों के लिए 6 वर्ष का अंतराल अनिवार्य किया गया है।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार रुपये का पुरस्कार
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
- मैन ऑफ द टूर्नामेंट – 11,000 रुपये।
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman) – 2,500 रुपये।
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler) – 2,500 रुपये।
- मैन ऑफ द मैच एवं सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder) – 1,100 रुपये प्रत्येक।
इसके अतिरिक्त शतक बनाने, पांच विकेट लेने, 11 गेंदों में अर्धशतक बनाने और एक ओवर में चार छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए भी नकद पुरस्कार रखे गए हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग और खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था
आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए सभी मुकाबलों का ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही लाइव कमेंट्री, अनुभवी अंपायर और मैच के दिन खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन (लंच) की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता को व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
कैप्टन्स मीट में होगा ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण
आयोजकों के मुताबिक, टूर्नामेंट की आधिकारिक ट्रॉफी और टीमों की टी-शर्ट (जर्सी) का अनावरण भव्य कैप्टन्स मीट कार्यक्रम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी टीमों के कप्तानों की मौजूदगी रहेगी। इसके जरिए प्रतियोगिता से जुड़े नियमों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को टीमों के साथ साझा किया जाएगा।
खेल आयोजन को लेकर गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह रांगड़, विजय प्रताप मल्ल, अनिल डोभाल और राकेश रांगड़ सहित राहुल रांगड़, रविकेश उनियाल, अजीत नेगी, शैलेंद्रनाथ शर्मा, धीरेंद्र सिमोरिया, आलोक रावत एवं मेडी रावत उपस्थित रहे। सभी ने इस खेल पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कॉर्पोरेट जगत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और क्रिकेट के प्रति युवाओं एवं खेल प्रेमियों की रुचि को प्रोत्साहित करना है।
आयोजक: रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब
प्रतियोगिता: कुबेर कप टी-20 कॉर्पोरेट चैंपियनशिप (सीजन-1)
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
8077885595 | 9997868791 | 7017696184 | 9997461099

देहरादून में क्रिकेट के नए रोमांच की तैयारी! कुबेर कप टी-20 कॉर्पोरेट चैंपियनशिप सीजन-1 के आधिकारिक पोस्टर के साथ आयोजन समिति के सदस्य। 20 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, विजेता की झोली में आएंगे 2 लाख रुपये।







