Home / Uttarakhand / राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज, समन्वय समिति गठित

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज, समन्वय समिति गठित

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता  के 4 और 5 जून को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने विशेष समन्वय समिति का गठन किया है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी को दौरे का प्रभारी नियुक्त किया है, जो कार्यक्रमों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
कांग्रेस संगठन इस दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न जिलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। दौरे के दौरान राहुल गांधी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद कर सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के मुताबिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जल्द जारी की जाएगी। वहीं पार्टी ने सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और दौरे को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी के इस दौरे से प्रदेश की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *