देहरादून।
हिमालय पुत्र के नाम से विख्यात Hemvati Nandan Bahuguna की 107वीं जयंती के अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित एमडीडीए कॉम्पलेक्स में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने स्व. बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए हमेशा पहाड़ और पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी ने विकास के साथ-साथ पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की जो मिसाल पेश की, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार स्व. बहुगुणा के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके विचारों को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्व. बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।






