Home / Uttarakhand / दिव्यांशु हत्याकांड पर उबाल, टिकैत की चेतावनी—सख्त कार्रवाई करो

दिव्यांशु हत्याकांड पर उबाल, टिकैत की चेतावनी—सख्त कार्रवाई करो

देहरादून:
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्र दिव्यांशु की पीट-पीटकर हत्या के मामले को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने शोकसभा आयोजित कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। शोकसभा में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून को अब तक एक शांत और सुरक्षित शिक्षा नगरी के रूप में जाना जाता रहा है, जहां देशभर से छात्र शिक्षा के लिए आते हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि शहर की छवि को भी गहरा आघात पहुंचाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के कारण अपराधों में वृद्धि हो रही है, जिस पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने की जरूरत है। टिकैत ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता का भरोसा कमजोर पड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने दिव्यांशु को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही इस पूरे मामले की निगरानी के लिए एक कमेटी गठित करने की बात भी कही, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *